Main Menu

पंजाब में चुनाव से पहले राहुल गांधी का सियासी धमाका, PM मोदी को दी चुनौती

संगरूर : कांग्रेस द्वारा आज संगरूर में इंसाफ रैली की गई जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नशे को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में नशा बुरी तरह फैल रहा है। पंजाब को एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो सिर्फ पंजाब के लिए लड़े। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पंजाब की सरकार को पंजाब से ही चलाती है और अब भी ऐसा ही होगा। हमारा मुख्यमंत्री पंजाब का मुख्यमंत्री होता हैं। 

राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती भी दी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि 3 साल में पंजाब से ड्रग्स खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात से हजारों किलो ड्रग्स जब्त किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी ऐसी सरकार चाहते हैं जो पंजाब के लिए काम करे। इस दौरान राहुल गांधी ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलों में गैंगस्टर पाले जा रहे हैं और जो सिद्धू मूसेवाला हुआ वह फैशन बनता जा रहा है। 






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode