Jalandhar में डेंगू का बढ़ रहा खतरा! जालंधर में मिले 3 नए पॉजिटिव मरीज
जालंधर :- सोमवार को जिले में डेंगू के 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इनमें 19 मरीज शहरी और 26 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य पाल ने बताया कि सोमवार को डेंगू के 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 2 मरीज दूसरे जिलों से संबंधित हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने सोमवार को 1,978 घरों का सर्वे किया और 3,814 कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 16 स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला, जिसे टीमों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
Related News
Jalandhar में डेंगू का बढ़ रहा खतरा! जालंधर में मिले 3 नए पॉजिटिव मरीज
जालंधर :- सोमवार को जिले में डेंगू के 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।Read More
पंजाब में सुबह-सुबह बड़ा हादसा! संगरूर से चंडीगढ़ जा रही PRTC बस पलटी, 3 की मौत
संगरूर: पंजाब में सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। संगरूर से रवाना हुई पी.आर.टी.सी.Read More

