PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, कहा- जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी वह देश के बहादुर जवानों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में मोदी ने कहा कि वह यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली की पूर्व संध्या पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है और यह अंधकार के खिलाफ देश के संकल्प को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, ”आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में आप सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां आएं। मैं भी आप सभी की तरह पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हर साल देश के बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं। उन्होंने कहा, ”इस बार भी मैं इस परंपरा को जारी रखूंगा। आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस सैन्य अड्डे या चौकी पर जवानों के साथ यह त्योहार मनाएंगे। इससे पहले मोदी ने सरकार के ‘जन संपर्क पोर्टल’ पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी को करुणा फैलाने, सकारात्मकता अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, ”प्रिय देशवासियों, दिवाली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली भारत की समृद्ध परंपराओं को संजोने और आपसी एकजुटता के बंधन को मजबूत करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा, ”दिवाली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे। यह त्योहार हमें करुणा फैलाने, सकारात्मकता अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।” मोदी ने सभी से समृद्ध और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।
और ये भी पढ़े
Related News
PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, कहा- जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं औरRead More
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचा
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की हवा दिवाली से ठीक एक दिन पहले शनिवार सुबह फिरRead More
