Wednesday, November 4th, 2026
राहुल गांधी की बहस की चुनौती पर खड़गे का पीएम मोदी पर हमला, बोले- वोट चोरी के आरोपों का जवाब क्यों नहीं दे रहे?
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के आरोपों पर जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री बार-बार ‘दिमागी नक्सल’ जैसे बयान दे रहे हैं। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी है, लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे रहे हैं। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षणRead More
आम आदमी पार्टी सरकार ने परमिंदर झोटा के पार्थिव शरीर का अपमान करके मुगल शासन की यादें ताजा कर दी हैं – भुट्टा
मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए फतेहगढ़ साहिब, 3 नवंबर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पुलिस को परमिंदर सिंह झोटा के पार्थिव शरीर का अपमान करने की अनुमति देकर मुगल काल की यादें ताजा कर दी हैं। परमिंदर सिंह झोटा नशीले पदार्थों की समस्या के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। इससे साफ पता चलता है कि सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुओं की सीख को भूल गए हैं। यह बात शिरोमणि अकाली दल (SAD) के फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रभारीRead More
US Election में डेमोक्रेट्स का अहम सीटों पर कब्जा; कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने भी मारी बाजी, बौखलाए ट्रंप बोले-मैं मेदान में होता तो…
Washington: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चुनाव परिणाम स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। मंगलवार रात ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। ट्रंप ने कहा, ”हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। हम संभवतः कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।” हालांकि, उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह खुद का चुनाव मैदान में नहीं होना बताया। ट्रंप ने सोशलRead More
शादी के 4 साल बाद टूटा बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से हुईं अलग
मुंबई: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर ने बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी से अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने 2022 में लंदन में गौतम से शादी की थी। 48 वर्षीय कनिका ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं। एक इंटरव्यू में, कनिका ने साफ किया कि उनके अलग होने के पीछे कोई तीसरा व्यक्ति नहीं है। उन्होंने इन दावों को भी खारिज कर दिया कि उनकी शादी इसलिए टूटी क्योंकिRead More
