पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी खबर, 12 नवंबर से शुरू होगी ये प्रक्रिया
चंडीगढ़ : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के सीनियर अधिकारियों और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के एक डेलीगेशन ने E.V.M.-V.V. पैट के पहले स्तर की जांच (FLC) के लिए एक वर्कशॉप आयोजित की। इसके साथ ही केंद्रीय और स्टेट एनफोर्समेंट एजेंसियों के कामकाज का भी रिव्यू किया गया।
पंजाब के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने बताया कि जिलों में 12 नवंबर से शुरू होने वाली FLC प्रक्रिया, जिला चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी ट्रांसपेरेंसी से समपन्न होगी। वर्कशॉप में BEL के एक्सपर्ट इंजीनियरों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को E.V.M. और V.V. पैट के जांच संबंधी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी।
इसके बाद इवैल्यूएशन और शंकाओं के हल के लिए सैशन आयोजित किया गया। इसमें जिला चुनाव अधिकारियों, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर्स, FLC नोडल अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स और दूसरे संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
Related News
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल 2 नवंबर को जिले के उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे – भुट्टा
राज्य के विकास में उद्योगपतियों की अहम भूमिका होती है फतेहगढ़ साहिब, 28 अक्टूबर शिरोमणिRead More
मानव जीवन के लिए खेल बहुत ज़रूरी हैं – मनवीर भुट्टा
मनवीर सिंह भुट्टा ने पंजोली कलां के शहीद करतार सिंह सराभा क्लब द्वारा आयोजित खेलRead More


