Main Menu

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

पंवार ने बताया कि सावित्री देवी का निधन जिले के पंचूर गांव में हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है। पंवार ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। 

पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की। पंवार ने बताया कि सावित्री देवी का निधन जिले के पंचूर गांव में हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना है। पंवार ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। 

वहीं उनके निधन की खबर मिलने पर कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode