Main Menu
Breaking News

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला संविधान दिवस के अवसर पर आज हरियाणा कांग्रेस द्वारा पंचकूला में ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मार्च संविधान, लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर निकाला जा रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि थोड़ी देर पहले मार्च के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होना हुए शुरू हो गए थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।

PunjabKesari

इस संविधान रक्षा मार्च में हरियाणा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आयोजित इस मार्च के जरिए पार्टी संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती का संदेश देगी।






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode