Main Menu

Earthquake: पेरू में 6.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

पेरू: शुक्रवार को पेरू के मध्यवर्ती हिस्से में स्थित एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:09 बजे (शनिवार 0900 GMT) आया।

इसका केंद्र एंडीज में, जुनिन से 34 किलोमीटर (21 मील) उत्तर में और 108 किलोमीटर (67 मील) की गहराई पर था। पेरू के जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट ने बताया कि किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके पेरू की राजधानी में भी महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घबराकर सड़कों पर आ गए।






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode