Main Menu
Breaking News

Border पर BSF को मिली सफलता, खेतों से करोड़ों की हेरोइन बरामद

फिरोजपुर पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन द्वारा भारत में हैरोइन भेजी जा रही है और समय-समय पर बी.एस.एफ. तथा फिरोजपुर पुलिस ने ऐसी हैरोइन की बड़ी-बड़ी खेप पकड़ने के साथ-साथ नशा तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इसी कड़ी के चलते हुए बी.एस.एफ. द्वारा बी.ओ.पी. चौकी पछाड़ीया के एरिया में हैरोइन का एक पैकेट खेतों में से बरामद किया है और इस बरामदगी को लेकर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस द्वारा अज्ञात नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. बलदेव राज ने बताया कि बी.एस.एफ. चौकी पछाडीया के असिस्टैंट कमांडैंट अवीषेक आनंद ने बताया कि बी.एस.एफ. द्वारा शक होने पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान खेतों में से एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया जिसे खोलकर जब देखा गया तो उसमें से 1 किलो 187 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।






Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toggle Dark Mode